नवगछिया से नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत) की रिपोर्ट
 जदयू के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा दो अगस्त को नवगछिया आ रहे है, इस बात की पुष्टि जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने की है, उन्होंने गुरूवार को जदयू जिला संगठन नवगछिया के तमाम पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक कार्यक्रम की विस्तृत रूप से जानकारी दी है । नवगछिया पुलिस जिला के प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया दो अगस्त कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू है, मारवाड़ी धर्मशाला में 9:30 बजे कार्यकर्ताओं से संवाद करेगें साथ ही पार्टी विस्तार करने पर चर्चा करेगें। 



कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक में बिहपुर के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, मुन्ना भगत, सुबोध साह, ज्ञानसक सिंह, अखिलेश सिंह निषाद, नरेश मंडल, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका मंडल, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, खरीक प्रखंड अध्यक्ष ललन महतो, पप्पू यादव, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पारसनाथ साहू, अतिपिछड़ा के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद राजा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु भगत, युवा जिलाध्यक्ष नवीन निश्चल, सवर्ण के जिलाध्यक्ष निलाभ चौधरी, सेवा दल के जिलाध्यक्ष मुरारी मंडल, हुलास सिंह, पुजा कुमारी, रंजीत कुमार राज, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वकील पासवान, मीडिया सेल जिला संयोजक प्रिंस पटेल, रूपक पटेल, छात्र जिलाध्यक्ष अमन कुमार, दीपक कुमार, टुनटुन कुमार, सतीश प्रसाद, विजय कुमार व अन्य मौजूद थे ।