BiharBreakingLive
नवगछिया में नशे में धूत युवकों ने कोचिंग में मचाया हंगामा@BiharBreakingLive:
BiharBreakingLive : नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के 14 नंबर रोड में विश्वकर्मा चौक के समीप एक कोचिंग संस्थान में नशे में धूत युवकों ने जमकर हंगामा मचाया है, मामले की प्राथमिकी के लिए संस्थान के संचालक उस्मानपुर निवासी पंकज कुमार ने खरीक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, पीड़ित शिक्षण संस्थान के संचालक का कहना है बीते गुरुवार को रामगढ़ निवासी बबलू कुमार , खरीक बाजार के रौशन कुमार चार की संख्या में युवकों के साथ कोचिंग घूस गये,कोचिंग में जमकर उत्पात मचाया,हो हल्ला सुन स्थानीय लोग पहुंचे जैसे तैसे तत्काल मामले को शांत कराया , नशे की हालत में जाते युवकों ने धमकी देते शिक्षकों को कहा केस किया तौ गोली मार देगें अब अपने शहर की हर खबरों को जानने के लिए अभी ही संपर्क करे - 8340764850
घटना के बाद शिक्षक डरे सहमें है, उन्होंने स्थानीय थाने में मामले को दर्ज कराते सुरक्षा की गुहार लगाई है इधर मामले की प्राथमिकी की कारवाई खरीक पुलिस द्वारा की जा रही है ।
Post a Comment
0 Comments