Bihar Breaking Live
नवगछिया में घर घुसकर अपराधियों ने भजन गायक की गोली मार की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार:
नवगछिया: पुलिस जिला के रंगरा चौक ओपी क्षेत्र के सधुआ में भजन गायक हत्या मामले में शुक्रवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित सधुआ निवासी जयजय राम यादव हैं। ज्ञातव्य हो कि 15 दिसंबर को भजन गायक रंगरा ओपी क्षेत्र के सधुआ निवासी किसन साह उर्फ मतवाला की अपराधियों ने घर में घुसकर सबके सामने गोली से छलनी कर हत्या कर दिया था ।
रेलवे के जमीन पर कब्जे को लेकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था। मृतक के पुत्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें अनिल यादव नामजद आरोपित था। इस संबंध में ओपी प्रभारी महताब खां ने बताया कि इस मामले में दो आरोपित फरार हैं। महाराणा यादव, सनोज यादव इस कांड में फरार चल रहा हैं। दोनो आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने जयजय राम यादव को दियारा इलाके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है ।
Post a Comment
0 Comments