Bihar Breaking Live
जहरीली मछली खाने से यहाँ हुई पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत:
BiharBreakingLive : खबर सारण जिले के दरियापुर गांव से है, जहां मछली खाने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई है । घटना में एक को पीएमसीएच पटना में भर्ती कराया गया है, बताया जाता है दरियापुर निवासी सुभाष राय समीप के बाजार से मछली बीते सोमवार को मछली खरीद कर लाए थे , सभी लोगों ने भोजन किया।
धीरे धीरे पूरे शरीर में गर्मी सा उत्पन्न होने लगा, आनन-फानन में पास के अस्पताल में ले जाने के क्रम में सुभाष राय, बालाजी और उनके भतीजे विजय राय की मौत हो गई, जबकि दरियापुर के सुभाष राय के बड़े बेटे मिथिलेश राय की पीएमसीएच पटना में स्थिति गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती लक्षणों के आधार पर फूड प्वाइजनिंग का मामला स्पष्ट हो रहा है।
Post a Comment
0 Comments