BiharBreakingLive
नवगछिया बाजार से लाखों रुपये के अवैध लॉटरी के साथ तीन गिरफ्तार:
BiharBreakingLive: नवगछिया थाना क्षेत्र में इन दिनों एक बार फिर अवैध लॉटरी का बाजार जोरों पर है, अवैध लॉटरी पर लगाम लगाने के लिए नवगछिया पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान चलाया है , जिसके तहत शहरी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, नवगछिया पुलिस ने कार्रवाई करते शहरी क्षेत्र के हरिया पट्टी से शंकर सर्राफ के घर से बड़ी मात्रा में अवैध लॉटरी को बरामद किया है साथ ही पुलिस ने अवैध लॉटरी मामले में नोनिया पट्टी के कमलेश्वरी महतो और राजेश कुमार चिरानिया को गिरफ्तार किया है।
खबर और विज्ञापन यहाँ भेजें - 8340764850
नवगछिया के एसपी एसके सरोज ने मामले की पुष्टि करते कहा गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण के नेतृत्व में एसआई विश्वनाथ यादव, डीआईयू टीम और सशस्त्र बल के कारवाई में सफलता हाथ लगी है , मौके से नगद 6920 रूपया, नागालैंड लॉटरी 20805 जिसकी बाजार कीमत 195530 रुपया है और एक मुबाईल फोन बरामद किया गया है । नवगछिया थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Post a Comment
0 Comments