BiharBreakingLive
ग्रामीणों ने डीएम साहब को लगाया फोन, ग्रामीण बोले - डीएम साहब नवगछिया के कहारपुर गाँव को बचा लीजिए
नवगछिया अनुमंडल के हरियो पंचायत के कहारपुर गांव में एक बार फिर भीषण कटाव हो रहा है, मंगलवार को कोसी के चपेट में आने से पक्का मकान कोसी में विलीन हो गया वही सैकड़ों लोगों का आशियाना कोसी में विलीन होने के कगार पर है , स्थानीय ग्रामीण अपने घरों को तोड़कर सुरक्षित जगह का चयन करने में लगे हैं ।
मंगलवार को ग्रामीणों ने भागलपुर जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन को फोन लगाया और डीएम साहब को कटाव की विस्तार से जानकारी दी, ग्रामीणों ने कहा डीएम साहब अब इस गांव को आप ही बचा सकते हैं,
काफी तेजी से यहां कटाव हो रहा है हम लोगों का घर कट जाएगा तो हम लोग कहां जाएंगे कहां रहेंगे, जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं उनके द्वारा कुछ भी काम सही तरीके से अब तक यहां नहीं हुआ है , सरकारी मदद नही मिल रहा, लोग घर तोड़कर पलायन कर रहे है । जिलाधिकारी भागलपुर ने ग्रामीणों को कहा जल्द निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन के संपर्क करें - 8340764850
Post a Comment
0 Comments