Bihar Breaking Live
भारतीय क्रिकेट टीम के इस खिलाड़ी को हुआ कोरोना,आज का मैच हुआ स्थगित:
BiharBreakingLive: कोरोना के मामले भले ही आकंड़ों में थमा हो लेकिन जरा सी लापरवाही वायरस को आमंत्रण दे रही है, बड़ी खबर श्रीलंका दौरे से है जहां भारतीय टीम टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज के लिए गई हुई है , मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी कुणाल पांड्या में कोरोना के लक्षण पाया गया हैं।
अच्छी बात यह भी निकल कर उनके संपर्क में आए आठ खिलाड़ियों का कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आया है , वही जानकारी हो T-20 सीरीज का आज दूसरा मैच खेला जाना था लेकिन कुणाल पांड्या के कोरोना लक्षण पाए जाने के बाद आज का मैच स्थगित कर दिया गया है
वहीं भारतीय टीम की ओर से जानकारी देते बताया गया है कुणाल पांड्या में कोरोना के लक्षण दिखे थे जिसके बाद टीम प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट करवाया, आठ खिलाड़ियों का रिपोर्ट निगेटिव आया है अब भारतीय टीम गुरूवार को आखिरी मैच खेलने उतरेगी ।

Post a Comment
0 Comments