BiharBreakingLive
नवगछिया में इस जगह से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद जानिए @BiharBreakingLive
नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत) की रिपोर्ट
नवगछिया : शराबबंदी के बाद भी सूबे में शराब मिलने का सिलसिला थमा नहीं है , शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जहां जिलापुलिस बल के साथ उत्पाद विभाग के अधिकारी लगातार शराब माफियाओं पर कार्रवाई करते नजर आ रहे है । इसी क्रम में पुलिस जिला नवगछिया में गुरुवार को उत्पाद विभाग और नवगछिया पुलिस के द्वारा कारवाई की गई , जहां एक ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब की बरामदगी हुई है ।
मामले को लेकर नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुष्टि करते कहा है - उत्पाद विभाग के निरीक्षक चंदन कुमार को सूचना मिली थी कि नवगछिया के रास्ते एक ट्रक से शराब की डिलीवरी होनी है , जिसके बाद उत्पाद विभाग ने स्थानीय प्रशासन के संयुक्त कार्रवाई में मौके से नवगछिया के टोल प्लाजा समीप 4339.800 ग्राम विदेशी शराब को बरामद किया है ।
उत्पाद विभाग के द्वारा गुप्त सूचना पर की गई इस बड़ी कार्रवाई में मौके से दो शराब माफिया को गिरफ्तार किया है जिसका नाम अश्विनी पांडे , घर - बोकारो है तो वहीं दूसरा पिंटू मंडल घर - महेशखूंट खगड़िया है। इन शराब तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है ।
Post a Comment
0 Comments