BiharBreakingLive
बालू माफियाओं के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला,थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी घायल @BiharBreakingLive:
पटना से नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत) की रिपोर्ट
बिहार में बालू माफियाओं के खिलाफ लगातार बिहार पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है , जिसके तहत आज सुबह पटना के रानी तालाब में बालू माफियाओं के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस कर्मियों पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया जिसमें स्थानीय थानाध्यक्ष सहित छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं । पटना के रानी तालाब थाना प्रभारी विमलेश कुमार को जानकारी मिली थी कि बालू माफियाओं के द्वारा बालू खरीद बिक्री का खेल चल रहा है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बालू माफियाओं को पकड़ना चाहा लेकिन माफियाओं ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया बालू माफियाओं के ईट पत्थर से थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस के इकाई से पुलिस महकमे में जानकारी दी गई, जिसके बाद पटना के रानी तालाब में पुलिस के कई आला अधिकारी दल बल के साथ पहुंचे हैं, जहां लगातार पुलिस बालू माफियाओं के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रही है पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है ।
Post a Comment
0 Comments