Bihar Breaking Live

रक्तदान को लेकर मदन अहिल्या महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाला जागरूकता अभियान:

 उपरोक्त जानकारी - पूजा झा ने दिया है, इस खबर को वरीय संवाददाता नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत) ने लिखा है  .... 

नवगछिया : मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में गुरूवार एन. एस. एस की छात्राओं द्वारा रक्तदान को लेकर  जागरूकता अभियान निकाला गया, जागरूकता अभियान का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी सीता भगत ने किया ।  

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में मौके पर रक्तदान करने हेतु जागरूकता के साथ एड्स जागरूकता का संदेश दिया गया, गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में
क्विज प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया, जहाँ प्रथम स्थान कोमल,द्वितीय स्थान जूली तौ तीसरे स्थान पर काजल रहीं  । 
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ सुदामा यादव की अध्यक्षता रहीं वहीं कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के डॉ सुषमा गुप्ता, डॉ रीना चौधरी, डॉ स्मिता मैजूद रहीं, कार्यक्रम का संचालन अरूण कुमार ने किया । 
 महाविद्यालय की छात्रा पूजा झा, काजल कुमारी, प्रिया कुमारी एवं अन्य एन. एस. एस की छात्राओं की मैजूद दिखीं । उपस्थित सबों ने स्वच्छता के साथ रक्तदान करने के विषय में जागरूकता संदेश दिया साथ ही समाज में लोगों को जागरूक करने की बात कहीं है । 

Post a Comment

0 Comments