Bihar Breaking Live

क्रिकेटर ईशान किशन के साथ नवगछिया के अभिषेक को बिहार सरकार करेगी सम्मानित:

नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत) की  रिपोर्ट
पटना : बिहार में खेल को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार इन दिनों खिलाड़ियों की प्रतिभा को बढ़ावा देने के साथ सम्मानित करने का काम कर रही है, इस दिशा में बिहार सरकार के खेल मंत्री आलोक रंजन झा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर ईशान किशन और क्रिकेट कमेंटेटर अभिषेक सानू को सम्मानित करने की बात कहीं है, शिष्टाचार मुलाकात के दौरान अभिषेक सानू को खेल मंत्री ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है ।
 मौके पर के.एस एजुकेशन पटना के निदेशक शैलेश झा और  ब्राह्मण  महासभा के शौर्य तिवारी मैजूद रहे । 


कौन हैं अभिषेक सानू:
बिहार की धरती से मेहनत के बल भूते अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान वाले शख्सियतों में  भागलपुर जिले के नवगछिया भ्रमरपुर के लाल अभिषेक सानू भी हैं, क्रिकेट कॉमेंट्री की दूनिया में अभिषेक रेडियो से लेकर टीवी क्रिकेट कार्यक्रम में भी अहम भूमिका अदा करते नजर आते हैं । आईपीएल में कॉमेंट्री करते दिखे हैं साथ ही इस युवा प्रतिभाशाली कमेंटेटर को एशियन एक्सलेंस अवार्ड,भारतीय प्रतिभा अवार्ड जैसे कई सम्मान से नवाजा जा चुका है । अब इनके प्रतिभा से प्रभावित बिहार सरकार सम्मान करने जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments