Bihar Breaking Live

नवगछिया के इस गाँव में युवाओं ने बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का संभाला मोर्चा:

नवगछिया से नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत) की रिपोर्ट
नवगछिया: बिहार की बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित है , गंगा में उफान के बाद कोसी के कहर से हजारों घरों में बाढ़ का पानी फैला है, दाने-दाने के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है,इस आपदा में जहाँ सरकार लोगों तक मदद पहुंचाने में जुटी तो इधर युवाओं ने भी विपरीत परिस्थितियों में लोगों तक मदद पहुंचाने की जिम्मेदारी कंधे पर ले रखी है ।
 भागलपुर के नवगछिया इलाके में बाढ़ पीड़ितों तक अपने निजी कोष से युवाओं की टोली नाव के सहारे प्रभावित लोगों तक सुखा राशन पहुंचाने का काम कर रही है, सोमवार को भाजापा जिला उपाध्याय रोशन सिंह के नेतृत्व में नवगछिया मदरौनी में Royal Star Club के युवा सदस्यों के साथ मिलकर सुखा राशन का वितरण किया है, रोशन सिंह का कहना है - आपदा समय में लोगों तक मदद पहुंचाना मूल कर्तव्य है, युवाओं के द्वारा सुखा राशन का पैकेट तैयार किया जाता है फिर नाव के सहारे प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने का प्रयास रहता है । मौके पर सौरभ सिंह, वरूण सिंह, सुशांत कुमार, चंदन सिंह, राजन सिंह, विकास सिंह, बाबा मचाने, डोमी मंडल एवं भीम ततमा मैजूद रहे । 
वर्तमान स्थिति में देखा जाय तौ नवगछिया का मदरौनी गांव कोसी कटाव के साथ हर साल बाढ़ की त्रासदी को झेलता है, हजारों परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

Post a Comment

0 Comments