Bihar Breaking Live

नवगछिया इलाके के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् रामगोविंद सिंह का निधन:

नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत) की रिपोर्ट
नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के नगरह निवासी समाजसेवी सह शिक्षाविद राम गोविन्द सिंह का बुधवार को निधन हो गया । राम गोविन्द सिंह 87 वर्ष के थे, उन्हें नवगछिया अनुमंडल सम्मान के साथ भागलपुर जिले कें कई समाजिक संगठनों से सम्मान प्राप्त हुआ ।  

नवगछिया इलाके के लोग उन्हें विनोवा जी के नाम से संबोधित करते है, उन्होंने अपने पैतृक गांव नगरह में नंद कुमार इंटर स्तरीय हाईस्कूल की स्थापना की थी । शौक्षणिक, धार्मिक कार्य में रूचि के साथ ही उन्होंने पिछड़ों दलितों के साथ न्याय और मदद कार्य में हिस्सा लेते रहे और लोगों तक मदद पहुंचाते थें ।
 शिक्षाविद अपने पीछे दो पुत्र सत्यानंद सिंह और सहजानंद सिंह को छोड़ गये है, उनके निधन पर सेवानिवृत्त शिक्षक रवीन्द्र झा सहित दर्जनों समाजसेवी लोगों ने शोक व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments