Bihar Breaking Live

बिहार दौरे पर केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस, संगठन मजबूत करने की तैयारी शुरू:

नीतीश सिंह की रिपोर्ट

 पटना : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस रविवार को दिल्‍ली से बिहार आ रहे हैं। शाम के 6 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे पार्टी कार्यालय जायेगें , लोजपा (पारस गुट) के मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार बताया पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से पटना एयरपोर्ट के निकास द्वार पर केंद्रीय मंत्री पारस जी का भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। 

उन्होंने बताया दलित संगठन कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस बिहार में लोजपा को मजबूत करने के लिए पार्टी का विस्तार करेंगे , उनके साथ लोजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज भी मौजूद रहेंगे ।

Post a Comment

0 Comments