Bihar Breaking Live

तेजस एक्सप्रेस पर पथराव के बाद यात्रियों में दहशत,एसी बोगी के कांच टूटे Bihar Breaking News:

रिपोर्ट: नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत) 

 पटना : बड़ी खबर तेजस एक्सप्रेस से  निकलकर सामने आयी है, जहाँ बक्सर में तेजस एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हुई है । तेजस एक्सप्रेस के एसी बोगी में कांच टूट गये हैं , बरूणा - बक्सर स्टेशन के पास शरारती तत्वों के पथराव से दहशत का माहौल बन गया, बताया जाता है राजेन्द्र नगर-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस पर पथराव की सूचना यात्रियों द्वारा आरपीएफ को दी गई 
जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ के कई जवान मौके पर पहुँच गये साथ ही मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस मामले की छानबीन करते युवक को जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है ।

Post a Comment

0 Comments