Bihar Breaking Live

टीवी दुनिया के उभरते सितारे सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन:

 

नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत) 

बड़ी खबर : इस समय टीवी दुनिया से निकल कर सामने आ रही है , जहां मुंबई में बिग बॉस सीजन 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक निधन हो गया है  ।  


बताया जाता है बीती रात सिद्धार्थ शुक्ला ने किसी दवाई को खाया था सुबह जब उनके परिवार के लोग उनके रूम के दरवाजे को खोलने का प्रयास किये तो नहीं दरवाजा नही खुला, दरवाजा खोलने के बाद कपूर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है । घटना के बाद फिल्मी दुनिया के बड़े-बड़े अभिनेताओं के होश उड़ गए हैं महज 40 वर्ष की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक निधन होना, हर किसी को अचंभित कर रहा है । 


वही आपको बता दें सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक मौत दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत कड़ी से भी जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि सिद्धार्थ शुक्ला लगातार अपने मेहनत से टीवी दूनिया से फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे थें, हालांकि अब तक सिद्धार्थ शुक्ला के परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नही है, पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।


Post a Comment

0 Comments