Bihar Breaking Live
आस्था का अटूट पर्व छठ : महिलाओं नें चंदा इकट्ठा करके छठ घाट के लिए जमीन खरीदी Bihar Breaking Live:
पटना : महापर्व छठ पूजा को लेकर खास तौर से बिहार के लोगों में आस्था का अटूट प्रेम दिखाई देता है, महज कुछ दिन छठ त्योहार आने में बचें है । छठ घाट पर साफ-सफाई शुरू हो चुकी है । महिलाओं ने इस छठ पूजा पर एक अलग ही मिसाल कायम किया है, खबर बगहा के पीपरासी प्रखंड के कटकी गाँव से निकलकर सामने आयी है जहाँ महिलाओं ने छठ पर्व पर घर-घर चंदा इकट्ठा करके छठ घाट के लिए छ: डिसमील जमीन खरीदी है । महिलाओं के इस कार्य की सराहना प्रशासन विभाग के अधिकारी ने भी की है, महिलाओं ने चंदा से दो कट्ठा जमीन खरीदी तो इधर सरकारी स्तर से छठ घाट के लिए एक कट्ठा जमीन दिया गया है।
महिलाओं का कहना है - हर साल छठ पर्व में गाँव से तीन किलोमीटर दूर घाट जाना पड़ता था , गाँव की महिलाओं ने आपस में पहले बातचीत की और महिलाओं की टोली ने घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा किया और फिर छठ घाट के लिए जमीन खरीद डाली । बगहा के कटकी गाँव के महिलाओं की सराहना हर कोई कर रहा है, अब गाँव के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों द्वारा छठ घाट निर्माण की योजना तैयार की जा रही है ।
इस खबर को आपके नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत) ने लिखा है आपको ये खबर कैसी लगी हमें Whatsapp Message करके जरूर बतावें - 8340764850

Post a Comment
0 Comments