Bihar Breaking Live

मदन अहिल्या महाविद्यालय में मना गांधी जयंती Bihar Breaking News:

नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत) के कलम से पूरी रिपोर्ट
देशभर में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वी जयंती मनाई गई ।  नवगछिया के मदन अहिल्या महाविद्यालय में एन एस एस के द्वारा गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर प्राचार्य सुदामा यादव ने किया , वही कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सीता भगत के द्वारा की गई। 
उपस्थित शिक्षकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सादगी और राष्ट्रप्रेम के बारे में चर्चा की इस दौरान संगीत और प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में संगीत गीत की प्रस्तुति खुशी, अंजली, संजु ने किये तौ इधर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पूजा, अन्नू, काजल, अंजली, संजू ने भाग लिया । 

खबर और विज्ञापन यहाँ भेज सकते हैं - 8340764850

Post a Comment

0 Comments