Bihar Breaking Live
नवगछिया : सिंघिया मकनपुर मे श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन बही भक्ति रस,श्रद्धालु हुए भाव विभोर:
नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत) की रिपोर्ट
नवगछिया: गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत सिघिया मकनपुर चौक के समीप शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज के दिशा निर्देश में श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ आरंभ है। स्मृति शेष स्व. रामानुज चौधरी के आवासीय परिसर में कथा के पांचवे दिन कथावाचक मानस मर्मज्ञ प्रेम शंकर भारती ने प्रवचन के दौरान कहा - कार्तिक मास पूरा महीना पवित्र मास है।
भगवान का भी आगमन धरती पर इसी मास मे होता है इसलिए जब भी दिनचर्या के काम से समय मिले, इस मास मे भक्ति भजन जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भागवत संघर्ष करना सिखाता है समाज ,राष्ट्र के दरार को पाटने का कार्य करता है। सबो को संबल देता है। फल की चिंता किए बगैर भगवान की भक्ति जरूर करना चाहिए। तभी मनुष्य इस झंझावात रूपी संसार से भवसागर पार हो सकते है। वही भजन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर आचार्य मुकेश शास्त्री ,विपुल कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Post a Comment
0 Comments