Bihar Breaking Live
अच्छी खबर : अब बिहार के लोगों को इतने दिनों तक मिलेगा 5 किलो मुफ्त अनाज जानिए यहां Bihar Breaking Live:
Bihar Breaking Live Desk : केंद्र सरकार ने बिहार के लोगों को बड़ी सौगात दी है, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 5 किलो अनाज अब हर गरीब परिवार के सदस्य को फ्री में मिलेगा। केन्द्र सरकार ने कोरोना काल 2020 के समय गरीब कल्याण योजना के तहत 5 किलो अनाज देने का फैसला किया था जिसे बढ़ाकर दूसरी लहर में नवंबर 2021 तक कर दिया गया लेकिन अब समय अवधि बढ़ाते हुए केन्द्र सरकार ने 31 मार्च 2022 तक हर गरीब परिवार के प्रति सदस्य को पांच किलो अनाज देने का फैसला लिया है।
आपको बता दें पीडीएस दुकान के कोटे से मिलने वाले अनाज से इसे अलग रखा गया है। बिहार में प्रतिमाह 4.35 लाख टन अनाज मुफ्त में बांटा जाता है। लाभुकों की संख्या 8.71 करोड़ है। सरकार के द्वारा केन्द्र सरकार की इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट की मानें तौ 17 लाख टन अतिरिक्त अनाज की व्यवस्था एफ सीआई के द्वारा की जा रही है यानि केन्द्र सरकार द्वारा मार्च 2022 तक बिहार के लोगों को 17 लाख टन अतिरिक्त अनाज मिलेगा।
रिपोर्ट - नीतीश सिंह ( विहान सिंह राजपूत)

Post a Comment
0 Comments