Bihar Breaking Live :  बिहार - यूपी के सीमा के इलाके से 70 लोगों को शराब के नशे में हिरासत में लिया गया है, बक्सर के एसपी को सूचना मिली थी कि यूपी के इलाके से शराब सेवन करके लोग आसानी से आ रहे हैं जिसके बाद एसपी बक्सर के निर्देश पर डीएसपी और नगर थानाध्यक्ष ने देर रात तक शराबियों को पकड़ कर बक्सर नगर थाना लाया गया है, जहां डाक्टर की पांच सदस्यीय टीम द्वारा सभी का मेडिकल जांच किया गया। शराब के नशे में पहुंचे शराबियों से पूरा थाना पट गया ऐसा लग रहा जैसे शराबियों का मेला लगा हुआ है,बरहाल मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर शराब के नशे में गिरफ्तार लोगों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।