Bihar Breaking Live
बिहार के इस जिले पत्रकार की बेरहमी से हत्या,फर्जी अस्पताल का खुलासा किया तो हो गई हत्या :
Bihar Breaking Live: बिहार में अपराध की दिशा में कमी लाने की दिशा में जहां सूबे के मुखिया और तमाम प्रशासन के अधिकारी डटे नजर आते हैं वहीं अब सूबे हत्या, लूट, चोरी की घटना की खबरें हर दिन निकलकर सामने आती रहती हैं। सूबे में पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है,बीते दिनों मोतीहारी में एक चैनल में कार्यरत पत्रकार की हत्या कर दी गई थी अब ताजा मामला मधुबनी से निकलकर सामने आया है जहां एक और पत्रकार की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।
मधुबनी के पत्रकार अविनाश कुमार बीते चार दिनों से लापता थे जिसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को उनके परिजनों ने लिखित तौर से दी थी, अब अविनाश कुमार का शव बेनीपट्टी के संख्या 52 के पास पेड़ के नीचे क्षत विक्षत स्थिति में मिला है।
सोशल मीडिया पर पिछले दिनों अविनाश ने बेनीपट्टी में फर्जी अस्पताल का खुलासा किया था , अविनाश ने लिखा था लरूंगा तब तक जान है जब तक , माना जा रहा है फर्जी अस्पताल के खुलासे के बाद अविनाश की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
अविनाश अक्सर अस्पतालों की कमियों को प्रमुखता से उठा रहे थे जिसके बाद कई गिरोह के निशाने पर बने हुए थे, बरहाल स्थानीय प्रशासन मामले को लेकर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रही है। पत्रकार अविनाश की हत्या की खबर जब परिजनों तक पहुंची तो मातम छा गया, उनके परिजन सदमें में है।
लगातार सूबे में पत्रकार की हत्या की खबरें निकलकर सामने आ रही है, यूं कहें तो अब बिहार के पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है।
पटना : नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत) की रिपोर्ट

Post a Comment
0 Comments