Bihar Breaking Live

शिवशक्ति योगपीठ सहित इलाके के धार्मिक स्थलों में मना देव दीपावली :


नीतीश सिंह ( विहान सिंह राजपूत) की रिपोर्ट
Bihar News Desk : नवगछिया सहित आसपास के इलाके के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों में देव दीपावली मनाया गया, शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देश पर लक्ष्मीपुर स्थित आश्रम में 5100 दीप वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रज्जवलित किया गया। नगरह के वैंकटेश मंदिर, विषहरी मंदिर , ललितेश्वर महादेव मंदिर नगरह में शिव शक्ति योग पीठ के सदस्य एवं ग्रामीण युवाओं के द्वारा दीप जलाकर देव दीपावली मनाया गया। शिव शक्ति योग पीठ में गुरू माता द्वारा प्रथम दीप मंत्रोच्चार के साथ जलाया गया, देर रात तक आचार्यों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ देव दीपावली मना। मौके पर कुंदन सिंह , अनिमेष सिंह ,शिव प्रेमानंद जी प्रेम शंकर भारती, मानवानंद जी , कुंदन सिंह, पंडित अनिरूद्ध शास्त्री, पप्पू भगत,केशव , शुभम ,सोनू ,मानस,पुरुषोत्तम ,मुन्नी सिंह, मंटू साहू आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। 
इधर बैसी स्थित सिद्धपीठ महाश्मशानी उग्र कालिका मंदिर में 5100 दीप प्रज्जवलित किया गया। देव दीपावली की तैयारी में दिनेश झा, उमेश जायसवाल,  बिंदेश्वरी यादव, पप्पू दास , दामोदर यादव सहित कई स्थानीय ग्रामीण भक्तों की मौजूदगी रही।

जगतपति नाथ मंदिर में मना देव दीपावली:

नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित श्री 108 जगतपति नाथ महादेव मंदिर में देव दीपावली श्रद्धा भाव से मनाया गया, मंदिर कमीटी के सदस्य सक्रिय भूमिका में नजर आये, शिवगंगा परिसर में संध्या समय वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती संपन्न हुआ , मंदिर के पुजारी रंजन बाबा ने बताया - विगत 5 वर्षों से देव दीपावली का आयोजन किया जाता है जिसमें शहर के हजारों लोग उपस्थित होकर तेल व घी के दीये जलाते हैं व आरती प्रार्थना कर गंगा महाआरती होती है । वही मौके पर उपस्थित अजीत बाबा ने बताया कि इस वर्ष भी धूमधाम से आयोजन किया गया आयोजन के उपरांत सबों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वही मौके पर किशन कुमार ,संतोष कुमार , रंजीत,अमर गुप्ता , राम जी गुप्ता , तारकेश्वर गुप्ता , अमित कुमार, श्रीधर शर्मा , संतोष गुप्ता , अभिषेक गुप्ता, देव प्रसाद गुप्ता सहित कई अन्य उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments