Bihar Breaking Live
पटना में रिमझिम नें तंत्र विद्या के नाम पर की लाखों की ठगी तो रोहित ने गोली मारकर कर दी हत्या:
Bihar Breaking Live : डेंटिस्ट डॉ विश्वजीत चतुर्वेदी की पत्नी रिमझिम हत्याकांड को लेकर पटना पुलिस ने बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। पटना पुलिस के सीनियर एसपी उपेन्द्र शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस करते कहा - तंत्र विद्या से मुक्ति के लिए रोहित ने रिमझिम की हत्या की घटना को अंजाम दे दिया। दरअसल रिमझिम की हत्या का पूरा मामला तंत्र विद्या से जुड़ा हुआ है , रोहित ने दो साल पहले रिमझिम से मुलाकात की थी उस वक्त रोहित के ऊपर करीब 50 लाख का कर्ज था और रोहित बहुत परेशान था रोहित ने अपनी सारी परेशानी रिमझिम को बताया, तंत्र विद्या का झूठा दिलासा देकर रिमझिम रोहित से पैसा ले रही थी, धीरे धीरे रोहित रिमझिम की सारी चीजों को समझ चुका था ।
आप अपना विज्ञापन यहां भेज सकते हैं : 8340764850
रोहित को डर था कि रिमझिम किसी भी वक्त हत्या करवा सकता है। रिमझिम के तंत्र विद्या से छुटकारा पाने के लिए रोहित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साज़िश रची। जिसके बाद 24 नवंबर को नौबतपुर के इलाके में शुटर के साथ मिलकर रोहित ने रिमझिम की हत्या की घटना को अंजाम दे दिया। रिमझिम हत्या में शामिल पटेल नगर के रोहित सहित उनके साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार, बाईक, पिस्टल और दो लाख पच्चीस हजार नगद बरामद किया है। पुलिस ने बताया रिमझिम की हत्या के लिए रोहित ने शूटर से चार लाख रूपया में डील किया था , हत्या के दिन नौबतपुर इलाके में जमीनी दिखाने को लेकर रिमझिम को कार में बैठाकर ले जाया गया और शूटर ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में गिरफ्तार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट : नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत)

Post a Comment
0 Comments