Bihar JDU
नवगछिया में छात्र जदयू कार्यकर्ताओं ने मनायी झांसी की रानी की जयंती:
नीतीश सिंह ( विहान सिंह राजपूत) की रिपोर्ट
Bihar News Desk: झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती देश भर में शुक्रवार को मनाया गया, सोशल मीडिया से लेकर कई शौक्षणिक संस्थानों में भी उन्हें उनकी साहस , अटल नेतृत्व के लिए याद किया। पक्ष - विपक्ष सभी राजनीतिक दलों द्वारा भी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई इधर भागलपुर के नवगछिया में जदयू छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अमन कुमार आनंद के नेतृत्व में जयंती पर कार्यक्रम आयोजित की गई। छात्र संगठन के दर्जनों सदस्यों ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की गाथा को याद किया।1857 की क्रांति में रानी लक्ष्मीबाई की वीरगाथाकाल को याद करते श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर कार्यक्रम में काजल कुमारी, मौसम कुमारी, सुशीला कुमारी अमित यादव, विष्णु कुमार, सुभाष सर, मेराज, नितिन, हिमांशु, सोनू, सिटुं, सौरब और भी कई छात्र जदयू नवगछिया के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment
0 Comments