Bihar Breaking Live
26 दिसंबर को नवगछिया में मनाया जाएगा धर्म रक्षा दिवस :
Bihar Breaking Live Desk: धर्म रक्षा दिवस के रूप में आयोजन को लेकर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को नवगछिया के गौशाला परिसर में की गई। बैठक की अध्यक्षता ललित शास्त्री ने की। स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज के बलिदान को याद करते फैसला लिया गया 26 दिसंबर को नवगछिया पंचमुखी बजरंग बली मंदिर से गौशाला परिसर तक धार्मिक भाव से कार्यक्रम को किया जाएगा। मौके पर विहिप अध्यक्ष प्रवीण भगत, दयाराम जी, सुभाष पांडेय, अजीत पांडे,विमल पोद्दार मंदिर के पुजारी रंजन झा , मनीष कुमार, गौरव भारद्वाज एवं कई लोगों की मैजूदगी रही। कार्यक्रम में संगठन मंत्री गोपाल साह एवं धर्म प्रसार प्रमुख जवाहर जी ने अपने विचार व्यक्त किये।
खबर व विज्ञापन यहां भेजें : 8340764850

Post a Comment
0 Comments