Bihar Breaking Live
मदन अहिल्या महाविद्यालय में निकाला गया जागरूकता अभियान रैली Bihar Breaking Live :
नवगछिया : नवगछिया के मदन अहिल्या महाविद्यालय में बुधवार को विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई।
कांलेज की प्राचार्या डॉ सुदामा यादव द्वारा छात्राओं के बीच एड्स दिवस पर जागरूकता संदेश दिया गया। मौके पर एनएसएस के छात्राओं द्वारा जागरूकता संदेश प्रेषित किया गया।
जागरूकता रैली का नेतृत्व पूजा झा ने किया। मौके पर काजल, संध्या, अमीशा, प्रिया,तनु, अंजली व अन्य छात्राएं मैजूद रही। कार्यक्रम का समापन डां सीता भगत के संबोधन से हुआ। महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment
0 Comments