Bihar Breaking Live
बिहार के इस जिले में रेपिस्ट को मिली अंतिम सांस तक कारावास की सजा Bihar Breaking Live:
Bihar Breaking Live : बिहार में दुष्कर्म की घटना की खबरें आती ही रहती है, घटना में संलिप्त लोगों पर प्रशासन की कार्रवाई होती , अधिकांश ऐसे मामलों में कोर्ट के द्वारा सजा सुनाई जाती है। दुष्कर्म से जुड़े मामले में अररिया सिविल कोर्ट ने महज 85 दिनों के अंदर रेपिस्ट को पोक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है साथ ही दोषी पक्ष पर दस हजार आर्थिक दंड की सजा दी गई है।
मासूम 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने के बाद दोषी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया , प्रशासन द्वारा मेडिकल रिपोर्ट एवं अन्य गवाहों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला आजीवन कारावास सुनाया है।
क्या है पूरा मामला:
पूरा मामला अररिया जिला के एक गांव से है , 22 सितंबर 2021 की शाम के करीब 6 बजे जहां मासूम 8 साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने पड़ोस एक युवक ने अपन हवस का शिकार बना लिया, जख्मी बच्ची का परिजनों द्वारा उपचार कराया गया तत्पश्चात मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई और मेडिकल उपचार में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया जिसके बाद कोर्ट ने रेपिस्ट युवक को आखिरी सांस तक कैद और दस हजार जुर्माना की सजा सुनाई है।
जनसरोकार की खबरें एवं विज्ञापन यहां भेजें : 8340764850

Post a Comment
0 Comments