बीजेपी दफ्तर के बाहर लाठीचार्ज , नवगछिया राजद बोली - सरकारी की तानाशाही बेहद निंदनीय :
पटना : बीजेपी कार्यालय पटना के बाहर अपनी मांगों को लेकर वार्ड सचिवों के द्वारा धरना दिया जा रहा था। इस बीच पथराव की घटना हुई । जिसके बाद पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी , राजद कार्यालय के समीप मौजूद प्रदर्शनकारियों पर भी पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाई । इसमें कई लोगों को चोट आई । मौके पर राजद कार्यालय पटना के बाहर मौजूद राजद नेताओं ने पुलिस के इस रवैया का जमकर विरोध किया तो इधर नवगछिया राजद के युवा जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार टिंकू ने पूरे मामले को लेकर आक्रोश व्यक्त करते वर्तमान सरकार को तानाशाह बताया साथ ही उन्होंने वर्तमान सरकार में अपनी मांगों को रख रहे । लोगों पर हो रहे लाठीचार्ज को लेकर कहा इस सरकार में अपनी बातों को रखने पर भी बेरहमी से पिटाई की जाती है सरकार का रवैया ठीक नहीं है। मीडिया प्रभारी शुभम कुमार ने मामले पर सरकार को घेरा वार्ड सचिवों के साथ पुलिस की पिटाई की निंदा की है।

Post a Comment
0 Comments