Bihar Breaking Live

क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह, नगरह में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज Bihar Breaking Live:

नवगछिया : नवगछिया के नगरह क्रीडा मैदान में गुरुवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ है। गुरूवार सुबह मुखिया भरतलाल पासवान, उपमुखिया गौतम पासवान, समाजसेवी शरद योगी,सुनील कुमार, रूद्रल कुमार एवं MCCN के सदस्यों के द्वारा फीटा काटकर उद्घाटन किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते सुनील कुमार एवं रूद्रल कुमार ने क्रिकेट के जुड़ाव की बातें कहीं। पहला मुकाबला मदरौनी बनाम बिंदटोली के बीच खेला गया जिसमें बिंदटोली की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया , मदरौनी की ओर से शक्तिमान ने  42 रन का योगदान दिया वही पूरी टीम 14.2 ओवर में 111 के स्कोर पर सिमट गई जवाब में बिंदटोली की टीम ने 9.3 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। बिंदटोली की ओर से सौरभ कुमार ने 6 छक्के की विजयी पारी खेलकर टीम को क्वार्टरफाइनल में पहुंचाया। पहले मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब सौरभ कुमार को मिला। मैच के दौरान मुख्य निर्णायक (अंपायर) की भूमिका में प्रीतम सिंह चौहान और विशाल पांडे रहे जबकि मैच के दौरान MCCN के सदस्यों ने भरपूर योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments