पटना बिहार
चारा घोटाला के डोरांडा कोषागार मामले में लालू को मिली इतने दिनों की सजा Bihar Breaking live
बिहार :- इस वक्त की बड़ी खबर चारा घोटाला के डोरांडा कोषागार से करीब 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में रांचाी स्थित सीबीआइ कोर्ट के विशेष जज एसके शशि ने वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से लालू यादव को 5 साल की सजा सुनाई
लालू यादव के वकील प्रभात कुमार ने बताया कि पूरी कार्रवाई के दौरान लालू प्रसाद चुपचाप बहस देख रहे थे। उन्होंने कुछ भी नहीं कहा।आपको बता दें कि दोषी करार दिए जाने के बाद लालू प्रसाद यादव समेत सभी 37आरोपियों को जेल भेज दिया गया था. लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य कारणों से फिलहाल रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती थे. जिन लोगों को सजा सुनाई गई, उनमें पूर्व विधायक आरके राणा और पशुपालन विभाग के पूर्व सचिव बेक जूलियस के नाम भी शामिल हैं. सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा 15 फरवरी को लालू प्रसाद यादव समेत 75 आरोपियों को दोषी करार दिया गया था. इनमें 37 अभियुक्तों को अदालत द्वारा जेल भेज दिया गया था !
वहीं लालू यादव के पैतृक गांव के साथ-साथ लालू यादव के समर्थकों ,कार्यकर्ता प्रार्थना कर रहे थे कि उनकी सकुशल रिहाई हो जाए। परंतु ऐसा नहीं हुआ
Post a Comment
0 Comments