कानू हलवाई संघ के द्वारा संगठन विस्तार को लेकर हुई चर्चा:
मंगलवार को कानू हलवाई संघ के द्वारा संगठन विस्तार को लेकर विचार-विमर्श की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.नंद किशोर साह उपस्थित रहे । संगठन विस्तार को लेकर विचार-विमर्श बैठक की शुरुआत में बाबा गणिनाथ को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
राज्य में कानू हलवाई समाज की आबादी की महत्वता पर चर्चा की गई , उस मैजूद मुख्य प्रवक्ता ने सभी राजनीतिक दलों की गतिविधियों से संघ के सदस्यों को रूबरू कराया साथ ही राजनीतिक दलों द्वारा सम्मान की कमी को लेकर भी बात कहीं।
आगामी नगर निकाय चुनाव में अपनी भागीदारी को लेकर चुनावी मैदान में उतरने की बात कही गई। बैठक में डॉ. सूरज साह, शिवशंकर साह,नरेश साह, शिव शंकर शाह, प्रियतम कुमार, नवीन साह, सुजिता कुमारी , संतोष गुप्ता , विवेक साह, मुन्ना साह, रोशन साह, सुमन साह, रौशन कुमार, डॉ.अमरीश गुप्ता, कुंदन गुप्ता, पंकज साह, भानू, अमरेंद्र साह,आदित्य साह , प्रदीप साह, प्रीतम, अजय आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment
0 Comments