Bihar Breaking Live

नवगछिया में उज्जवला गैस के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर न्याय की लगाई गुहार:


नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र से उज्जवला गैस कार्ड बनाने में ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ललिता देवी का कहना है उज्जवला गैस सिलेंडर कार्ड बनाने के नाम पर कम्प्यूटर सेंटर संचालक तेतरी सौरभ कुमार ने 1500 ले लिया कार्ड मांगने पर 4 हजार रुपया की डिमांड करता है, महिला का कहना है कांल करके सौरभ कहता है पूरा पैसा क्लियर करो फिर कार्ड मिलेगा। पिछले दिनों महिला ने जनप्रतिनिधियों को मामले की जानकारी दी। उस वक्त दो दिन के अंदर पैसा वापस करने की बात एवं कार्ड देने की बात कही गई थी लेकिन अब सौरभ पीड़ित महिला के साथ मारपीट पर उतारू हो जा रहा है। मामले को लेकर विधानसभा प्रत्याशी संजीव कुमार ने पहल की लेकिन उस वक्त भी महिला के साथ मारपीट की कोशिश की गई। जिसके बाद पीड़ित महिला ने मामले को लेकर आवेदन नवगछिया थाना में देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments