नवगछिया: इंटर परीक्षा केन्द्र गजाधर महाविद्यालय (जीबी कॉलेज) नवगछिया में मंगलवार दोपहर छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है,इस संदर्भ में नवगछिया नया टोला निवासी द्वारा नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराते कहा है उनकी पुत्री परीक्षा देने गई हुई थी , जीबी कॉलेज परीक्षा केन्द्र के बाहर भवानीपुर निवासी वरुण कुमार द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी और अश्लील हरकत की गई ,जिसके बाद पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया और बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया है।

ताजातरीन खबरों के लिऐ बने रहे Bihar Breaking Live के साथ