Bihar Breaking Live

प्रेम प्रसंग : तुम मेरी नहीं तो किसी और की नहीं होने दूंगा, प्रेमी ने प्रेमिका की कर दी हत्या:

विहान सिंह राजपूत की कलम से पूरी रिपोर्ट
Bihar Breaking Live : प्रेम प्रसंग मेंं आपने कई अजीबोगरीब खबरों को पढ़ा और जाना होगा , कुुछ ऐसा ही खबर आज आपको हम बताने जा रहे हैंं, खबर सिवान जिले सेे है इसी महीने 8 जून को सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव पानी की टंकी से बरामद हुआ था , मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी सिवान पुलिस ने खुलासा किया है। जिस महिला का शव पानी की टंकी से बरामद हुआ था उसका नाम निधि है वह फतेहपुर सिवान की निवासी है, महिला की हत्या में आरोपित उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

ये हैं पूरा मामला - 

सिवान पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले प्रेमी सोनू चौधरी से पूछताछ की, प्रेमी ने बताया सिवान की जेल में निधि से संपर्क हुआ था , उसके बाद दोनों ने भाग कर शादी कर ली एक बच्चा भी है | शादी के कुछ दिनों बाद ही निधि अपने प्रेमी सोनू चौधरी से अलग-थलग रहने लगी थी , वह कई और लड़कों के संपर्क में थी , सोनू अपने प्रेमिका निधि से दूर नहीं होना चाहता था इसलिए फतेहपुर निवासी सोनू चौधरी ने अपने दोस्तों के साथ योजना बनाई और दोस्तों से कहा -  निधि मेरी प्रेमिका है मेरी नहीं तो किसी की नहीं और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सिवान के नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पानी टंकी के पास बुलाया गले में दुपट्टा दबाकर सोनू चौधरी जनी यानी निधि के प्रेमी ने हत्या कर दी|


मामले का उद्भेदन करते एसपी सिवान ने बताया मृतक महिला निधि है जो सोनी चौधरी से प्रेम संबंध में थी , दोनों के बीच अवैध संबंध की बात सामने आई जिसके बाद आगबबूले प्रेमी सोनू चौधरी ने दुपट्टा बांध कर अपनी प्रेमिका निधि की हत्या कर दी , निधि का अपराधी इतिहास भी रहा है कई अपराधिक घटनाओं में निधि रही है.

जेल में हुआ था प्यार : 

जेल में सोनू चौधरी और निधि के बीच संपर्क हुआ था और संपर्क प्रेम प्रसंग में बदल गया हत्या का मुख्य कारण अवैध संबंध बताया जाता है अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सिवान पुलिस छापेमारी कर रही है|

आपने स्थानीय सिवान के पत्रकार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर बिहार ब्रेकिंग लाइव के पत्रकार नीतीश सिंह ( विहान सिंह राजपूत ) के कलम से पूरी रिपोर्ट को जाना आपको कैसा लगा खबर कमेंट करके जरूर बतावें.



Post a Comment

1 Comments